UP Election 2027: LJP का सोलो प्लान, बीजेपी से अलग लड़ाई का एलान
Lucknow : चिराग पासवान की अगुवाई वालीलोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।
पार्टी के पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि केंद्र में उनका गठबंधन बीजेपी के साथ है, लेकिन उत्तर प्रदेश में पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ‘यूपी फर्स्ट, यूपी वाले फर्स्ट’ मिशन के तहत चुनावी मैदान में उतरेगी।
राजीव पासवान ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता की चाभी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के हाथ में होगी। उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए के नाम पर वंचित समाज को गुमराह किया जा रहा है। अब उन्हें कांशीराम और बी. आर. अंबेडकर की याद आ रही है।
इसके साथ ही उन्होंनेराहुल गांधी और कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही बाबा साहब आंबेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव हराने में भूमिका निभाई थी।
राजीव पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी दलितों के मसीहा और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान के विचारों और कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को प्रदेश में अच्छा जन समर्थन मिल रहा है।
