Movie prime

UP: सरकार और ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के बीच MOU साइन, शिक्षा में गुणवत्ता और वैश्विक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

UP: सरकार और ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के बीच MOU साइन, शिक्षा में गुणवत्ता और वैश्विक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP: उत्तर प्रदेश सरकार और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित Monash University के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों को शोध, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को केवल डिग्री अर्जन का माध्यम नहीं मानती, बल्कि राज्य के समग्र विकास की धुरी के रूप में देखती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी UP के शिक्षा तंत्र में गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक दृष्टिकोण का समावेश करेगी, जिससे राज्य के युवा विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

UP: सरकार और ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के बीच MOU साइन, शिक्षा में गुणवत्ता और वैश्विक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस MoU को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह बहुआयामी अधिगम, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग UP को गति देगा। उन्होंने वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के साथ प्रदेश की पूर्व सहभागिता का उल्लेख करते हुए कहा कि अब मोनाश यूनिवर्सिटी के साथ हुआ यह समझौता शिक्षा के वैश्विक मानकों की ओर एक और बड़ा कदम है।

UP: सरकार और ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के बीच MOU साइन, शिक्षा में गुणवत्ता और वैश्विक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि इस सहयोग की केन्द्रीय इकाई गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय होगी, जो इस साझेदारी को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। UP मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस उत्तरदायित्व का सफल निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।