Movie prime

UP: UP में रेड अलर्ट, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई; सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

 
UP: UP में रेड अलर्ट, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई; सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ UP: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के भीतर घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में आतंकियों के नौ ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया है। सेना की इस कार्रवाई में आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने भी शामिल थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में स्थित आतंकी अड्डों को सटीक निशाना बनाकर ध्वस्त किया है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश (UP) में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। UP के DGP ने एक्स पर बयान जारी कर बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई को लेकर पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।