UP Roadways: AC बसों के किराए में 10% छूट अब 30 सितंबर तक
May 3, 2025, 16:38 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Roadways) ने यात्रियों को राहत देते हुए AC बसों के किराए में 10 प्रतिशत छूट की अवधि को 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। इससे गर्मी के मौसम में रोडवेज की AC बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Roadways अधिकारियों के अनुसार, नए बस स्टैंड से प्रतिदिन शाम को जनरथ बस का संचालन हो रहा है। पहले यह छूट 30 अप्रैल 2025 तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 तक कर दिया गया है। नए बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए परिवहन निगम एसी बसों के किराए में छूट जारी रखेगा।
छूट के बाद मथुरा से लखनऊ और कानपुर जाने वाली Roadways AC बसों के किराए में कमी की गई है। लखनऊ का किराया पहले 923 रुपये था, जो अब 839 रुपये हो गया है। वहीं, कानपुर का Roadways किराया 673 रुपये निर्धारित किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) मदन मोहन शर्मा ने बताया कि जनरथ सेवाओं सहित सभी एसी बसों में 10 प्रतिशत छूट का लाभ यात्रियों को मिलता रहेगा।
