Movie prime

राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश: विपक्ष का विरोध! राज्यसभा में , जानियें क्या है सजा का प्रावधान?
 

 
 राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश: विपक्ष का विरोध! राज्यसभा में , जानियें क्या है सजा का प्रावधान?
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को कानूनी संरक्षण देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' राज्यसभा में पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान कानूनी सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है।

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति 'वंदे मातरम्' के गायन के दौरान जानबूझकर बाधा उत्पन्न करता है या किसी भी रूप में इसका अपमान करता है, तो उसे कानून के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा।

विधेयक में ऐसे मामलों के लिए अधिकतम तीन वर्ष की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान सुनिश्चित करना और उसकी गरिमा की रक्षा करना है।

यदि यह विधेयक संसद से पारित होकर कानून का रूप लेता है, तो 'वंदे मातरम्' को कानूनी संरक्षण और सम्मान के मामले में राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा प्राप्त होगा। इससे राष्ट्रीय गीत के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर व्यवधान डालने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो जाएगा।