Movie prime

5 राज्यों में चुनाव का बिगुल: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे रिजल्ट

 
,,
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने रविवार को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar), चुनाव आयुक्त Sukhbir Singh Sandhu और Vivek Joshi मौजूद रहे।

चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इन राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार West Bengal में इस बार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। पिछली बार यहां आठ चरणों में चुनाव हुए थे।

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव

Assam, Kerala और Puducherry में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं Tamil Nadu में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

4 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी पांचों राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

2.19 लाख मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं और लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन बाहर रखना होगा और मतदान करने के बाद वापस ले सकेंगे।

हर दो घंटे में अपडेट होगा मतदान प्रतिशत

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर मतदान केंद्र पर तैनात पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत का डेटा अपलोड करेंगे। इसके साथ ही मतदान समाप्त होते ही अंतिम आंकड़े भी तुरंत जारी कर दिए जाएंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों में प्रति मतदान केंद्र औसतन 750 से 900 मतदाता हैं। इन सभी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है, इसलिए समय से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।