Movie prime

We All Love You...40 मिनट ट्रंप ने की PM मोदी से फोन कॅाल पर बात, दिया ये खास मैसेज

 
Trump
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद यह दोनों नेताओं की पहली बातचीत मानी जा रही है। करीब 40 मिनट तक चली इस बातचीत के अंत में ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा, “We All Love You”, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर के अनुसार, इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते हो सकते हैं। द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। मिडिल ईस्ट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर चर्चा

बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।

दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि Strait of Hormuz खुला और सुरक्षित रहना चाहिए, क्योंकि यह दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग है।

तीसरी बार हुई बातचीत

इस साल ट्रंप और मोदी के बीच यह तीसरी बातचीत है:

2 फरवरी: व्यापार समझौते पर चर्चा
24 मार्च: मिडिल ईस्ट हालात पर बात
अब: सीजफायर के बाद नई रणनीति पर चर्चा
आने वाले दिनों में बढ़ेगा सहयोग

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की और रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

वहीं, जल्द ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे और आगे की बैठकों से दोनों देशों के बीच सहयोग और तेज होने की उम्मीद है।