Movie prime

जिम में अक्सर मुलाकात होती थी…प्रतीक यादव को याद कर भावुक हुए रवि किशन, बोले- ‘बहुत बड़ी क्षति है’...

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
रवि किशन (Ravi Kishan) ने Prateek Yadav के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने प्रतीक यादव को बेहद सरल और अच्छे स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को यादव परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया।

आईएएनएस से बातचीत में रवि किशन ने कहा, “महज 39 साल की उम्र में प्रतीक यादव का जाना बेहद चौंकाने वाला है। वे बहुत अच्छे इंसान थे और अक्सर जिम में मुलाकात होती थी। हमारी वर्कआउट को लेकर बातचीत होती रहती थी। वह एक सफल व्यवसायी थे और हमेशा राजनीति से दूर रहते थे।”

दो छोटी बच्चियां हैं… परिवार को शक्ति मिले

रवि किशन ने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रतीक यादव का इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा, उनकी दो छोटी-छोटी प्यारी बेटियां हैं। महादेव उनकी पत्नी Aparna Yadav, बेटियों, Akhilesh Yadav और पूरे यादव परिवार को शक्ति दें। यह बहुत बड़ी क्षति है।

उन्होंने आगे कहा, “अभी तक उनके निधन का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन यह बेहद दुखद है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। महादेव उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।”

पीएम मोदी की अपील की भी सराहना

बातचीत के दौरान रवि किशन ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना काल की तरह इस बार भी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रवि किशन ने कहा, “प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल निवेश के तौर पर सोना खरीदने से बचें, बहुत जरूरी न हो तो विदेश यात्रा कम करें और पेट्रोल-डीजल की खपत घटाएं। इलेक्ट्रिक वाहनों और साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। उनका 13 मई को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे