West Bengal BJP Candidates List : भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी
Mar 16, 2026, 20:09 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) और वरिष्ठ नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) समेत कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दो महत्वपूर्ण सीटों से चुनाव मैदान में उतारा है। भवानीपुर वही सीट है, जहां से वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पिछली बार जीत दर्ज की थी।
नंदीग्राम में ममता बनर्जी को दे चुके हैं मात
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को कड़े मुकाबले में करीब 2000 वोटों से हराया था। मतगणना के 17वें राउंड के बाद उनकी जीत की घोषणा की गई थी। उस समय ममता बनर्जी ने चुनाव में धांधली का आरोप भी लगाया था।
हालांकि, नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर दोबारा विधानसभा पहुंचीं। अब बीजेपी ने एक बार फिर से उन्हें चुनौती देने के लिए सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से भी मैदान में उतार दिया है।
दिलीप घोष और अन्य नेताओं को भी टिकट
बीजेपी ने इस सूची में कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी टिकट दिया है। पार्टी ने दिलीप घोष को बोलपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं आसनसोल दक्षिण से Agnimitra Paul को मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता (Swapan Dasgupta) को राशबेहारी सीट से टिकट दिया गया है। अन्य उम्मीदवारों में डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी, कालीगंज से बापन घोष, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, सिलीगुड़ी से शंकर घोष और हासन से निखिल बनर्जी शामिल हैं।
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा होने वाला है।
दो चरणों में होगा चुनाव
Election Commission of India के अनुसार पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण 23 अप्रैल 2026 और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में All India Trinamool Congress (टीएमसी) ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में 215 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी 77 सीटों के साथ राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनी थी।