West Bengal Elections 2026: TMC ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगी ममता बनर्जी
Kolkata : ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि बाकी 3 सीटों पर दार्जिलिंग में अनित थापा के नेतृत्व वाली पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) चुनाव लड़ेगी।
भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता
इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। गौरतलब है कि 2021 विधानसभा चुनाव में वह नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी। इस बार TMC ने नंदीग्राम से नए चेहरे पवित्रा कार्केई को टिकट दिया है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं।
चुनाव आयोग पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है और कहा कि उन्हें सीधे बीजेपी के लिए प्रचार करना चाहिए।
जीत का दावा
TMC सुप्रीमो ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2026 के चुनाव में 226 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल का यह चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां TMC और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
