खान सर के सपोर्ट में उतरे खेसारी लाल तो बोले तेज प्रताप यादव- 'हम खान वान का...'
Updated: Jun 13, 2026, 20:31 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
पटना। बिहार में चर्चित शिक्षाविद् खान सर और कोचिंग संचालक रोशन आनंद के बीच विवाद अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। इस मामले को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह खान सर का समर्थन नहीं करते हैं।
दरअसल, भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने हाल ही में खान सर के समर्थन में बयान दिया था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, "हम खान वान का सपोर्ट नहीं करते हैं।" उनके इस बयान के बाद विवाद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ का मामला
गौरतलब है कि 2 जून की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) संस्थान में कथित तौर पर 15 से 20 लोगों के समूह ने तोड़फोड़ और पथराव किया था। घटना के बाद पटना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के अनुसार, इस मामले में दर्ज एफआईआर में खान सर का नाम भी शामिल किया गया था और उनसे पूछताछ की गई थी। हालांकि अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा दी है।
पहले लगाया था फायरिंग का आरोप
घटना के तुरंत बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों ने फायरिंग की थी। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तव में फायरिंग हुई थी या नहीं, इसकी पुष्टि केवल पुलिस जांच के बाद ही हो सकती है।
दो सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 4 जून को खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को कथित रूप से हवाई फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दोनों गार्ड फायरिंग करते दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
रोशन आनंद भी हुए थे गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु' के निदेशक रोशन आनंद समेत तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं, रोशन आनंद के समर्थकों और छात्रों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था और रिहाई की मांग उठाई थी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।