Movie prime

अजित पवार हादसे की जांच का ऐलान, उधर मुंबई को मिला नया मेयर

 
अजित पवार हादसे की जांच का ऐलान, उधर मुंबई को मिला नया मेयर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mumbai : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के विमान हादसे में निधन की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज स्पष्ट किया कि इस हादसे की जांच बीजी सेफ्टी, सीआईडी और डीजीसीए के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि अजित दादा हम सभी के प्रिय नेता रहे हैं। जांच पर विश्वास रखना चाहिए।

सीएम फडणवीस ने शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार के साजिश के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोहित पवार ने जो भी मुद्दे उठाए हैं या शंकाएं व्यक्त की हैं, उनका समाधान होना चाहिए। लेकिन इस पूरे मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और न ही किसी को इससे राजनीतिक लाभ उठाना चाहिए। रोहित पवार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे की जांच की मांग की थी और साजिश का अंदेशा जताया था।

बीएमसी मेयर बनीं रितु तावड़े  

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में बुधवार को मेयर और उपमहापौर का चुनाव निर्विरोध हुआ। बीजेपी की पार्षद रितु तावड़े को महापौर और शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उपमहापौर चुना गया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शपथग्रहण समारोह में कहा:  

- मुंबई की जनता ने महानगरपालिका को लोकाभिमुख प्रशासन देने के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। आज यह शपथग्रहण हो रहा है। मुंबई को एक असली मराठी चेहरा दिया गया है।

- रितु तावड़े ने हमेशा जनता के लिए आक्रामक रूप से काम किया है। बीएमसी के माध्यम से काम जनता तक पहुंचाया जाएगा। उपमहापौर के अनुभव का लाभ प्रशासनिक कार्यों में मिलेगा।  

- महानगरपालिका लोकतंत्र का हृदय है। प्रशासकों का शासन लोकतंत्र को अपेक्षित नहीं है। जनप्रतिनिधि आम जनता को अधिक करीब महसूस होते हैं, इसलिए अब काम और तेजी और बेहतर तरीके से होंगे।

- पालिका का एजेंडा महापौर और उपमहापौर से पूछिए। जनता की नब्ज समझने वाले महापौर यहां बैठे हैं। रितु तावड़े सामान्य लोगों के सपनों को पूरा करने का काम करेंगी। संजय घाड़ी प्रशासन चलाने में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के लिए विकास को प्राथमिकता दी है, उसी विकास को आम मुंबईकरों तक पहुंचाने का काम यह नेतृत्व करेगा।