Movie prime

अमित सिंह टाटा की नेताओं संग वायरल फोटो पर ओपी राजभर का बयान- हम नेता लोग हैं, रोजाना...

कफ सिरप तस्करी आरोपी अमित सिंह टाटा की राजनीतिक नेताओं संग वायरल तस्वीरों पर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि एक फोटो से निष्कर्ष निकालना गलत है। राजभर ने जांच की मांग की और SIR प्रक्रिया पर विपक्ष के आरोपों को झूठा बताया, दावा किया कि प्रक्रिया बिल्कुल सही चल रही है।

 
ओपी राजभर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कफ सिरप तस्करी में गिरफ्तार आरोपी अमित सिंह टाटा के राजनीतिक संपर्कों को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद से ही टाटा की कई नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भी तस्वीर है। धनंजय सिंह की कुछ तस्वीरें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ भी वायरल हो रही है। 

इस विवाद के बीच ओपी राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक तस्वीर से किसी के बारे में निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “हम नेता लोग हैं, रोजाना अलग अलग तरह के लोग मिलते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो दोषी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

वहीं, SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों पर राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष “झूठ का पुलिंदा” फैला रहा है। उन्होंने दावा किया कि फॉर्म प्रक्रिया बिलकुल सही ढंग से चल रही है और केवल उन्हीं लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

ओपी राजभर ने यह भी कहा कि SIR फॉर्म का उद्देश्य देश में रह रहे घुसपैठियों की पहचान करना और वास्तविक नागरिकों को उचित सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन बूथ स्तर पर लगातार निगरानी कर रहा है और किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।