2 लाख बनाम 4 हजार! सुनेत्रा पवार के सामने 22 उम्मीदवार हुए ‘मिनटों में क्लीन बोल्ड’
महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने अभूतपूर्व जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर राज्य के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
इस जीत ने न सिर्फ बारामती बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।
22 उम्मीदवार मैदान में, लेकिन मुकाबला एकतरफा
इस उपचुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन किसी भी बड़े राजनीतिक दल का मजबूत प्रत्याशी सुनेत्रा पवार के सामने नहीं टिक सका।
परिणामस्वरूप अधिकांश विपक्षी उम्मीदवार बेहद कम वोटों तक सिमट गए। कई उम्मीदवारों को तो 40-50 वोट के आसपास ही संतोष करना पड़ा।
नोटा ने भी कई उम्मीदवारों को छोड़ा पीछे
चुनाव में एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया, जहां 774 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
यह संख्या 21 उम्मीदवारों को मिले वोटों से भी अधिक रही, जिससे साफ है कि मतदाताओं का झुकाव एकतरफा था और बाकी उम्मीदवार प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
दूसरे और तीसरे स्थान का हाल
न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रोफेसर आरवाई गुटुकडे सर दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ 935 वोट ही मिल सके।
वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार विराज महादेव शिंदे 533 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कोई भी उम्मीदवार 500 वोट का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
11 उम्मीदवार 100 वोट भी नहीं जुटा सके
इस चुनाव में 11 उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्हें 100 वोट भी नहीं मिले। इनमें—
एडवोकेट अविनाश गायकवाड़ – 92 वोट
साजन भगवान – 85 वोट
रोहित राजू भोसले – 70 वोट
बालासो मारुती धपाटे – 57 वोट
योगेश मोहन – 50 वोट
सतीश नाना सोनावने – 48 वोट
गजानन पाटिल – 47 वोट
सागर भिषे – 45 वोट
सीताराम विट्ठल – 45 वोट
दत्तात्रेय बेडारे – 43 वोट
चंद्रकांत रंभाजी मोती – 42 वोट
ये आंकड़े चुनाव के एकतरफा होने की पूरी तस्वीर पेश करते हैं।
महायुति गठबंधन की दोनों सीटों पर जीत
महाराष्ट्र में हुए उपचुनाव में महायुति गठबंधन ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।
बारामती में जहां सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत हासिल की, वहीं राहुरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अक्षय शिवाजीराव करढिले ने 1,12,587 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 1,40,093 वोट प्राप्त किए, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) के मोकाते गोविंद खांडू दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 27,506 वोट मिले।
Baramati by-election 2026: महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने अभूतपूर्व जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर राज्य के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस जीत ने न सिर्फ बारामती बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।
22 उम्मीदवार मैदान में, लेकिन मुकाबला एकतरफा
इस उपचुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन किसी भी बड़े राजनीतिक दल का मजबूत प्रत्याशी सुनेत्रा पवार के सामने नहीं टिक सका। परिणामस्वरूप अधिकांश विपक्षी उम्मीदवार बेहद कम वोटों तक सिमट गए। कई उम्मीदवारों को तो 40-50 वोट के आसपास ही संतोष करना पड़ा।
नोटा ने भी कई उम्मीदवारों को छोड़ा पीछे
चुनाव में एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया, जहां 774 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
यह संख्या 21 उम्मीदवारों को मिले वोटों से भी अधिक रही, जिससे साफ है कि मतदाताओं का झुकाव एकतरफा था और बाकी उम्मीदवार प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
दूसरे और तीसरे स्थान का हाल
न्यू राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रोफेसर आरवाई गुटुकडे सर दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ 935 वोट ही मिल सके।
वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार विराज महादेव शिंदे 533 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कोई भी उम्मीदवार 500 वोट का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
11 उम्मीदवार 100 वोट भी नहीं जुटा सके
इस चुनाव में 11 उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्हें 100 वोट भी नहीं मिले। इनमें—
- एडवोकेट अविनाश गायकवाड़ – 92 वोट
- साजन भगवान – 85 वोट
- रोहित राजू भोसले – 70 वोट
- बालासो मारुती धपाटे – 57 वोट
- योगेश मोहन – 50 वोट
- सतीश नाना सोनावने – 48 वोट
- गजानन पाटिल – 47 वोट
- सागर भिषे – 45 वोट
- सीताराम विट्ठल – 45 वोट
- दत्तात्रेय बेडारे – 43 वोट
- चंद्रकांत रंभाजी मोती – 42 वोट
ये आंकड़े चुनाव के एकतरफा होने की पूरी तस्वीर पेश करते हैं।
महायुति गठबंधन की दोनों सीटों पर जीत
महाराष्ट्र में हुए उपचुनाव में महायुति गठबंधन ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। बारामती में जहां सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत हासिल की, वहीं राहुरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अक्षय शिवाजीराव करढिले ने 1,12,587 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 1,40,093 वोट प्राप्त किए, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) के मोकाते गोविंद खांडू दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 27,506 वोट मिले।