Movie prime

Bengal Election 2026: झालमुड़ी मैनें खाई मिर्च TMC को लगी!- कृष्णानगर में PM मोदी का बड़ा हमला, कहा- बदल रही है बंगाल की हवा

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले पीएम मोदी ने कृष्णानगर रैली में टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की हवा बदल रही है और जनता भय से बाहर आ रही है। रिकॉर्ड मतदान के बीच राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
 
Bengal Election 2026
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी माहौल तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल से मिल रहे संकेत साफ बता रहे हैं कि इस बार राज्य में बदलाव की हवा चल रही है। पीएम मोदी ने मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि जहां-जहां अधिक मतदान हुआ है, वहां भाजपा को समर्थन मिला है।

‘भय से भरोसे की ओर बढ़ रहा बंगाल’

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कृष्णानगर की जनता में जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है, वह इस बात का संकेत है कि अब भय का माहौल खत्म हो रहा है और भरोसा मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से दबाई गई आवाजें अब खुलकर सामने आ रही हैं। गांव-गांव, गली-गली हर वर्ग के लोग बदलाव की बात कर रहे हैं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं।

झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्च TMC को लगी

रैली के दौरान पीएम मोदी ने अपने अंदाज में TMC पर तंज कसते हुए कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्च TMC को लगी है।” उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का गुस्सा इतना बढ़ चुका है कि कई जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ भाजपा-NDA की जीत सुनिश्चित करें और 4 मई को जीत का जश्न मनाने की तैयारी करें।

‘जंगलराज के खिलाफ वोट डाल रही जनता’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव किसी एक नेता या पार्टी का नहीं, बल्कि बंगाल की जनता का चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति बन गई है, जिसके खिलाफ लोग अब खुलकर मतदान कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न वर्गों- किसानों, सरकारी कर्मचारियों, डॉक्टरों, शिक्षकों और व्यापारियों—का जिक्र करते हुए कहा कि सभी भयमुक्त व्यवस्था और बेहतर शासन के लिए वोट दे रहे हैं।

TMC पर ‘लूट और वादाखिलाफी’ के आरोप

पीएम मोदी ने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज ने आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों से लेकर प्रशासन तक ‘लूट मॉडल’ देखने को मिला है, जिससे जनता परेशान है।

रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग और सरकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जो लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।