UP Election 2027: भाजपा ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, वाराणसी में किसे मिली जिम्मेदारी?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र में किस नेता को कौन सी जिम्मेदारी मिली? यहां देखें पूरी सूची और विधानसभा वार नाम।
वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा ने काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों और महानगर की 71 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र समेत काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है।
वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर इन्हें मिली जिम्मेदारी
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें पिंडरा विधानसभा की जिम्मेदारी सतीश दुबे को दी गई है। अजगरा (सुरक्षित) से प्रेमसागर राजभर, शिवपुर से प्रो. शोभनाथ यादव और रोहनिया से विनय श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, सेवापुरी विधानसभा की जिम्मेदारी हौशिला पाठक को सौंपी गई है। वाराणसी उत्तरी से बृजनंदन सिंह, वाराणसी दक्षिणी से राजेंद्र दुबे और वाराणसी कैंट से रविचंद्र पांडेय को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जौनपुर की विधानसभा सीटों पर किसे बनाया गया प्रभारी?
जौनपुर जिले की विधानसभा सीटों पर भी भाजपा ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची के मुताबिक:
मछलीशहर (सुरक्षित) – जितेंद्र सिंह
मड़ियाहू – डॉ. जय प्रकाश दुबे
जफराबाद – राम प्रकाश दुबे
केराकत (सुरक्षित) – अमित पांडेय
बदलापुर – राकेश शुक्ला
शाहगंज – सुनील कुमार वर्मा
जौनपुर सदर – अखिलेश सिंह
मल्हनी – महेंद्र प्रजापति
मुगराबादशाहपुर – अरुण सिंह
भदोही की तीन सीटों पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भदोही जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारी घोषित किए गए हैं। इसमें भदोही विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रबुद्ध दुबे को दी गई है। ज्ञानपुर से आशु कांत चुनाहे और औराई (सुरक्षित) से राजकुमार जायसवाल को प्रभारी बनाया गया है।
मीरजापुर में इन्हें बनाया गया विधानसभा प्रभारी
मीरजापुर जिले की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
मीरजापुर नगर – मनोज सोनकर
मझवां – श्रीनिवास चतुर्वेदी
चुनार – आशुतोष चतुर्वेदी
मड़िहान – रमेश पटेल
गाजीपुर की विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की सूची
गाजीपुर जिले में भी विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सूची के अनुसार:
जखनियां (सुरक्षित) – सुभाष शुक्ला
सैदपुर (सुरक्षित) – विनय मौर्य
गाजीपुर – पियूष वर्धन सिंह
जंगीपुर – बृजेश सिंह
जहूराबाद – अश्वनी त्रिपाठी
मुहम्मदाबाद – उदय प्रताप सिंह पप्पू
जमानिया – परमानंद
चंदौली और सोनभद्र में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
चंदौली जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए भी भाजपा ने प्रभारियों की घोषणा की है। मुगलसराय से चाणक्य त्रिपाठी, सकलडीहा से शैलेंद्र पांडेय मधुकर, सैयदराजा से अखिलेश सिंह और चकिया (सुरक्षित) से विजय वर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, सोनभद्र जिले की चार विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी भी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है। घोरावल से अमित सिंह, राबर्ट्सगंज से संतोष खरवार, ओबरा (सुरक्षित) से अनिल तिवारी और दुद्धी (सुरक्षित) से संतोष शुक्ला को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से संगठनात्मक जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।
