Movie prime

सुपौल रैली में गरजे CM योगी, बोले — 14 नवंबर को बिहार में फिर लहराएगा एनडीए का परचम

 
CM Yogi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुपौल में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 14 नवंबर को मतगणना के दिन राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

CM योगी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारी भीड़ देखकर मैं विश्वास से कह सकता हूं कि छातापुर ही नहीं, पूरे बिहार में एनडीए की विजय सुनिश्चित है। जब ईवीएम खुलेगी, तो जनता का जनादेश विकास और सुशासन के पक्ष में होगा।

d

CM ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को याद करते हुए कहा कि यह वही बिहार है जिसने भगवान महावीर, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुष दिए। लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर की यह धरती भारत की स्वर्णिम युग की जननी रही है।

CM योगी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस बिहार ने आर्यभट्ट जैसा वैज्ञानिक दिया, वही बिहार कांग्रेस और राजद के शासनकाल में बीमारू राज्य बन गया। इन दलों ने अराजकता और जातिवाद का ऐसा तांडव मचाया कि पूरे देश में बिहार की छवि धूमिल हो गई।

d

CM ने कहा कि नालंदा जैसी ज्ञान परंपरा वाली भूमि को इन दलों ने शिक्षा और विकास में सबसे निचले पायदान पर पहुंचा दिया। जंगलराज और परिवारवाद की राजनीति ने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया।