Movie prime

बंगाल में गरजे CM योगी, किया जीत का दावा, बोले - BJP आई तो गुंडे सड़क पर लगाएंगे झाड़ू

 
बंगाल में गरजे CM योगी, किया जीत का दावा, बोले - BJP आई तो गुंडे सड़क पर लगाएंगे झाड़ू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata : योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वामपंथी दलों पर तीखा हमला बोला और भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

“भाजपा आई तो गुंडे सड़क पर झाड़ू लगाएंगे”

सीएम योगी ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो “गुंडे, माफिया और मौलाना सड़कों पर झाड़ू लगाते नजर आएंगे।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डरें नहीं और “डबल इंजन सरकार” को मौका दें।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में सैंड माफिया, कोल माफिया और लैंड माफिया पनपे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से आने वाली योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाता।

“अरिजीत को जिताइए, टीएमसी का सूपड़ा साफ होगा”

सीएम ने भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय को जिताने की अपील करते हुए कहा कि “अरिजीत का मतलब है शत्रु को जीतने वाला।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी और राज्य में कानून-व्यवस्था सुधरेगी।

उन्होंने उत्तर प्रदेश  का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां भी दंगे और अपराध होते थे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में शांति है और विकास तेजी से हो रहा है।

राम मंदिर और धारा 370 का जिक्र

सीएम योगी ने राम मंदिर अयोध्या के निर्माण और अनुच्छेद 370 का निरसन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये फैसले केंद्र सरकार के मजबूत नेतृत्व में संभव हो पाए।

बंगाल की विरासत का किया उल्लेख

अपने संबोधन में उन्होंने पश्चिम बंगाल को प्रेरणा भूमि बताते हुए स्वामी विवेकानन्द, सुभाष चन्द्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान हस्तियों का उल्लेख किया। उन्होंने ने अंत में कहा कि भाजपा बंगाल में “सुरक्षा, विकास और समृद्धि” की गारंटी देती है और जनता से बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की।