Movie prime

बंगाल में CM योगी का मेगा प्लान, 3 जिलों में लगातार चुनावी कार्यक्रम

 
बंगाल में योगी का मेगा प्लान, 3 जिलों में लगातार चुनावी कार्यक्रम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kolkata : पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में शनिवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिलेगी। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल योगी का यह दौरा रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, जिसमें वे उत्तर से दक्षिण तक तीन जिलों में लगातार चुनावी कार्यक्रम करेंगे।

कूच बिहार से शुरू होगा दौरा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कूच बिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

जलपाईगुड़ी में दूसरी जनसभा

इसके बाद योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगा, जहां वे दोपहर 1:20 बजे भाजपा उम्मीदवार नरेश चंद्र राय के पक्ष में जनसभा करेंगे। उत्तर बंगाल में पार्टी अपने पुराने जनाधार को और मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे बांकुड़ा पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी नीलाद्री शेखर दाना के समर्थन में रोड शो करेंगे। जंगलमहल क्षेत्र के इस अहम जिले में रोड शो को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

भीड़ से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में योगी आदित्यनाथ की सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। कई जगहों पर सभा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच जाते हैं और अंत तक डटे रहते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि योगी की बढ़ती सक्रियता और सभाओं में भीड़ भाजपा के लिए चुनावी माहौल को और धार दे सकती है।