Movie prime

NC विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, लेकिन BJP खरीदने को तैयार नहीं... सुनील शर्मा का बड़ा दावा

 
NC विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, लेकिन BJP खरीदने को तैयार नहीं... सुनील शर्मा का बड़ा दावा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Srinagar : जम्मू-कश्मीर बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों को लेकर बड़ा दावा किया है। एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें खरीदने के लिए तैयार नहीं है। सुनील शर्मा ने साफ किया कि बीजेपी किसी भी कीमत पर मौजूदा सरकार को अस्थिर कर अपनी सरकार नहीं बनाएगी।

20 जुलाई को प्रस्तावित बीजेपी की उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ रैली से पहले सुनील शर्मा ने कहा की उनके विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार हैं, लेकिन हम लेने को तैयार नहीं हैं। जब हमें सरकार बनानी ही नहीं है तो हम उनके विधायकों को क्यों लेंगे?

'सरकार तोड़कर सरकार नहीं बनाना चाहते'

सुनील शर्मा ने कहा कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर में सरकार गिराकर सत्ता हासिल नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार खुद ही टूट चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी को सरकार बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पार्टी ने जिन मुद्दों को उठाया था, सरकार को उन्हीं फैसलों पर आगे बढ़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने और 35A समेत कई मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट किया था। उनके मुताबिक, बीजेपी की बातों को सरकार ने भी स्वीकार किया है।

'बीजेपी सरकार बनाएगी तो जनादेश लेकर'

सुनील शर्मा ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सरकार बनाएगी तो वह जनता का जनादेश लेकर बनाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी न तो सरकार तोड़ेगी और न ही विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करेगी। पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

'20 जुलाई को सरकार को बेनकाब करेंगे'

20 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुनील शर्मा ने कहा कि बीजेपी का उद्देश्य लोगों के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों से जम्मू-कश्मीर में चल रही सरकार युवाओं के अधिकारों का हनन कर रही है और आउटसोर्सिंग के नाम पर अपने लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं।

सुनील शर्मा ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला घमंड में चूर हैं और पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहते। उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते बीजेपी का दायित्व है कि वह जनता के मुद्दों को उठाए। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को सचिवालय का घेराव कर बीजेपी सरकार को बेनकाब करेगी।