Movie prime

राघव चड्ढा को हटाया गया! AAP ने बदला राज्यसभा का डिप्टी लीडर

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में चड्ढा ने डेटा रोलओवर और उपभोक्ता अधिकार जैसे मुद्दे उठाए थे।

 
AAP ने बदला राज्यसभा का डिप्टी लीडर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में अहम बदलाव करते हुए सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को इस पद पर नियुक्त करने की जानकारी दी है।

रूटीन प्रक्रिया बताया गया फैसला

पार्टी की ओर से इस बदलाव को एक नियमित प्रक्रिया बताया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी एनडी गुप्ता के पास थी, जिसके बाद राघव चड्ढा को यह पद मिला था। अब अशोक मित्तल राज्यसभा में AAP के नए डिप्टी लीडर के रूप में कार्य करेंगे।

राघव चड्ढा लगातार उठाते रहे जनहित के मुद्दे

पिछले कुछ महीनों में राघव चड्ढा ने राज्यसभा में आम जनता से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए, जो चर्चा में भी रहे। खासकर उन्होंने मोबाइल डेटा से जुड़े उपभोक्ता अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

डेटा रोलओवर और उपभोक्ता अधिकार का मुद्दा

राघव चड्ढा ने कहा था कि मोबाइल प्लान में मिलने वाले दैनिक डेटा का पूरा उपयोग न हो पाने की स्थिति में उसे आगे उपयोग करने की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की थी कि रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग कॉल बंद नहीं होनी चाहिए।

डिजिटल संपत्ति’ के रूप में डेटा को मान्यता देने की मांग

चड्ढा ने संसद में यह भी सुझाव दिया था कि बचा हुआ डेटा ‘डिजिटल संपत्ति’ माना जाए, ताकि उपभोक्ता उसका उपयोग आगे कर सकें। उनका कहना था कि जिस तरह बिजली का बिल खपत के आधार पर होता है, उसी तरह डेटा के लिए भी उपभोक्ताओं से उतने ही पैसे लिए जाने चाहिए जितना वे उपयोग करते हैं।