महाकुंभ 2025 : प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आधिकारिक दौरे पर प्रयागराज पहुंचीं है, यहां उन्होंने त्रिवेणी के संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद क्रूज की सैर की और प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे साथ

इससे पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति संगम तट पर पहुंची। संगम तट पर इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज का यह पावन संगम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन का स्थान है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है।

संगम में पक्षियों को खिलाया दाना

राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम के किनारे प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया, जो कि प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक विशेष अनुभव होता है। पक्षियों को आहार देने की इस परंपरा को धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

महाकुंभ 2025 : प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी महाकुंभ 2025 : प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *