प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, स्थानीय नेता रहे मौजूद

वायनाड I कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे। नामांकन के बाद प्रियंका जल्द ही एक बड़ा रोड-शो करेंगी, जिसकी तैयारियां वायनाड शहर में जोरों पर चल रही हैं। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी से जो ऊर्जा यहां दिखाई दे रही है, वह कुछ ऐसा है जिसका हम सभी को लंबे समय से इंतजार था। यह वायनाड और केरल के लिए ऐतिहासिक पल है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, स्थानीय नेता रहे मौजूद प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, स्थानीय नेता रहे मौजूद

भाजपा ने इस उपचुनाव में नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है। नव्या ने प्रियंका गांधी को चुनौती देते हुए कहा था, “यह चुनाव कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। वायनाड की जनता को पिछले वर्षों में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं मिला, और अब कांग्रेस को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।”

यह प्रियंका गांधी और नव्या हरिदास दोनों का पहला लोकसभा चुनाव है, जिसमें 13 नवंबर को मतदान होगा। एलडीएफ ने भी सत्यन मोकेरी को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *