Movie prime

पुतिन ने भारत की आर्थिक तरक्की और सामरिक साझेदारी को सराहा, कहा- भारत को वैश्विक महाशक्ति की सूची में शामिल किया जाना चाहिए

 
पुतिन ने भारत की आर्थिक तरक्की और सामरिक साझेदारी को सराहा, कहा- भारत को वैश्विक महाशक्ति की सूची में शामिल किया जाना चाहिए
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मॉस्को I रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में भारत की जमकर तारीफ की और कहा कि भारत और रूस के रिश्ते लगातार विकसित हो रहे हैं। पुतिन ने कहा कि भारत एक महान देश है और इसकी आर्थिक विकास दर 7.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो इसे दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में प्रमुख बनाता है। पुतिन ने यह बातें रूस के सोची शहर में वालदाई डिस्कशन क्लब में अपने संबोधन के दौरान कही।

पुतिन ने कहा कि हम भारत के साथ अपने रिश्तों को विभिन्न क्षेत्रों में विकसित कर रहे हैं। यह देश वैश्विक महाशक्ति बन सकता है, क्योंकि इसकी विशालता, आर्थिक तरक्की, और प्राचीन संस्कृति में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सोवियत संघ के समय से भारत के साथ रूस के रिश्तों को बेहद खास बताया और यह भी कहा कि सोवियत संघ ने भारत की आजादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ रहा है, जिसमें भारत और रूस ने मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल विकसित की है। पुतिन ने कहा कि रूस और भारत सिर्फ हथियारों का व्यापार नहीं करते, बल्कि इन्हें मिलकर डिजाइन भी करते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी का संकेत मिलता है।