Movie prime

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग- अलग सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल

 
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग- अलग सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर सरोखनपुर अंडरपास के पास बुधवार रात करीब 2 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। यह हादसा दो अलग-अलग वाहनों की टक्कर के कारण हुआ।

पहली घटना में एक टाटा सूमो और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सूमो सवार सभी श्रद्धालु झारखंड के रहने वाले थे और वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान, उसी जगह पर एक बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई, जिसमें बस सवार 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बस में सवार यात्री दिल्ली के निवासी थे, जो चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए वाराणसी दर्शन कर अयोध्या जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

जांच के आदेश जारी

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घने कोहरे और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।