अब्बास अंसारी भी हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फैन! बोले- सोच रहा इसी से लड़ लूं चुनाव
May 21, 2026, 19:40 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही है। शुरुआत में केवल एक डिजिटल अभियान के तौर पर सामने आई यह मुहिम अब बड़े नेताओं के बयानों की वजह से चर्चा का विषय बन गई है।
अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब मऊ सदर से विधायक Abbas Ansari ने भी मजाकिया अंदाज में इस पार्टी का जिक्र कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है।
मऊ पहुंचे अब्बास अंसारी से जब पत्रकारों ने पूछा कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “एक कॉकरोच पार्टी काफी चर्चा में है, क्यों न उसे ही ज्वाइन कर लूं और उसी से चुनाव लड़ूं।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर कहीं पार्टी का कार्यालय खुला हो तो उन्हें वहां ले जाकर ज्वाइन करा दिया जाए। अब्बास ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि “इसके मुद्दे मुझे पसंद आ रहे हैं और मेरे कई जानने वाले लोग भी इसे ज्वाइन कर चुके हैं।”
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव की तरफ देखते हुए कहा कि “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कल इसे ज्वाइन करने की बात कर रहे थे।”
हालांकि, अब्बास अंसारी के इस बयान को राजनीतिक हलकों में सपा से उनकी नजदीकी और भविष्य की संभावनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जेल से रिहाई के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे अब्बास
जेल से रिहा होने के बाद अब्बास अंसारी पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मऊ के इटौरा ग्राम सभा में करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह परियोजना विधायक निधि से पूरी की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अब्बास अंसारी ने अपने परिवार के इतिहास और योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने अपनी जमीन पर 18 गांव बसाए हैं और देश के लिए कुर्बानी दी है।
उन्होंने Brigadier Mohammad Usman और Mukhtar Ahmad Ansari का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके परिवार ने देश की आजादी और समाज के लिए योगदान दिया है।
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान?
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक डिजिटल और व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान है। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के रहने वाले Abhijeet Dipke ने की थी।
बताया जाता है कि यह अभियान युवाओं की बेरोजगारी और मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ व्यंग्यात्मक तरीके से अपनी बात रखने के लिए शुरू किया गया।
30 वर्षीय अभिजीत दीपके पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया और बाद में अमेरिका की Boston University से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की।
सोशल मीडिया पर इस अभियान को लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं और अब यह इंटरनेट से निकलकर राजनीतिक चर्चाओं तक पहुंच चुका है।