Movie prime

अचानक बिगड़ी अजय राय की तबीयत, ICU में भर्ती, PM मोदी ने जताई चिंता

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

 लखनऊ। क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम के दौरान उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें तुरंत मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने लिखा कि उन्हें अजय राय की खराब तबीयत की जानकारी मिली है और वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

रास्ते में हुए बेहोश

जानकारी के मुताबिक, अजय राय पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्होंने साथियों से घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें तेलीबाग स्थित आवास ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वे बेहोश हो गए। इसके बाद तत्काल उन्हें मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया।

ICU में डॉक्टरों की निगरानी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए कई जरूरी जांचें कराई गईं। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि ट्रॉप टी और ट्रॉप आई जांच रिपोर्ट सामान्य आई है।
डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर में सोडियम की कमी के कारण उन्हें बेहोशी महसूस हुई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है।

कांग्रेस के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

शुक्रवार को लखनऊ में कांग्रेस की ओर से श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षक और डॉक्टर सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अविनाश पांडेय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।