Movie prime

अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला, बोले- ‘भगवा वस्त्र पहनने से कोई योगी नहीं होता, उप मुख्यमंत्रियों को दिया ये खुला ऑफर

 
Akhilesh Yadav
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि “जो दूसरे का दुख अपना दुख समझे, वही असली योगी है। केवल भगवा वस्त्र पहन लेने और कान छिदा लेने से कोई योगी नहीं हो जाता।”

जापान दौरे पर तंज

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के सिंगापुर और जापान दौरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नई टेक्नोलॉजी और एआई की बात तो की जा रही है, लेकिन जनता की मूल समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय विदेश दौरे पर सिंगापुर और जापान जा रहे हैं, जहां वे निवेशकों से मुलाकात करेंगे।

‘पीडीए का आंदोलन बढ़ रहा है’

सपा प्रमुख ने कहा कि जैसे-जैसे जनता की पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का आंदोलन भी मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दावों और प्रचार में लगी है, जबकि जमीन पर हालात अलग हैं।

‘100 विधायक लाइए और मुख्यमंत्री बन जाइए’

अखिलेश यादव ने एक बार फिर उपमुख्यमंत्रियों को खुला ऑफर देते हुए कहा, “हम फिर से कह रहे हैं, 100 विधायक लाइए और मुख्यमंत्री बन जाइए।” उन्होंने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्यों पर भी निशाना साधा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव के बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।