CM Yogi के सड़क पर नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- असली मुद्दों से ध्यान भटका...
May 20, 2026, 11:14 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने सड़कों पर नमाज को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कें चौड़ी होनी चाहिए और अगर कहीं जगह कम पड़ रही है तो उसमें दिक्कत क्या है।
उन्होंने कहा, “सड़कों पर क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए, इसके नियम हैं। जहां तक सड़क की बात है, तो हम चाहते हैं कि सड़कें और चौड़ी हों। वो लोग यह मुद्दा इसलिए उठा रहे हैं ताकि बहस दूसरी तरफ चली जाए।”
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष भी भाजपा की राजनीति समझ चुका है और उनके मुद्दों में उलझने वाला नहीं है।
सपा प्रमुख ने कहा, “हम पहले पूछेंगे कि NEET का क्या हुआ? 69 हजार शिक्षक भर्ती और आरक्षण का क्या हुआ?”
गठबंधन पर भी बोले अखिलेश
कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी जीत प्राथमिकता होगी, सीटों की संख्या नहीं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी। “हमारे पास गठबंधन चलाने का लंबा अनुभव है। समाजवादियों ने हमेशा दूसरों को फायदा दिया है, कभी धोखा नहीं दिया।”
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
प्रधानमंत्री Narendra Modi की विदेश यात्राओं को लेकर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने विदेश जाने से मना किया है, लेकिन हम तो विदेश ही घूमेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रधानमंत्री ईरान में उतर गए होते तो शायद युद्ध नहीं होता। अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा कि दुनिया के विशेषज्ञ भी आगे चलकर इस बात को मानेंगे।
‘हमारे लिए P का मतलब पीड़ित’
अखिलेश यादव ने भाजपा और PDA की राजनीति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “भाजपा की सोच जहां खत्म होती है, वहां से PDA शुरू होता है। उनके लिए P का मतलब पार्टी है, लेकिन हमारे लिए P का मतलब पीड़ित है।”
उन्होंने महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों को असली चिंता बताते हुए कहा कि बहस इन विषयों पर होनी चाहिए, लेकिन चर्चा दूसरी तरफ मोड़ी जा रही है।
वकीलों पर लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया
सपा प्रमुख ने लखनऊ में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जबकि उनके हाथ में रामचरितमानस थी।
उन्होंने कहा, “अगर वे खुद को सनातनी कहते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम की भावना भी दिखनी चाहिए। हम तो सभी को अपनाते हैं।”
क्या कहा था सीएम योगी ने?
दरअसल, बकरीद से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि अगर किसी जगह श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट सिस्टम अपनाया जा सकता है।
सीएम योगी ने कहा था कि सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए हैं और किसी को भी ट्रैफिक बाधित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि “अगर जगह कम है तो संख्या नियंत्रित करनी चाहिए।”