नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- '7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद, घास हटवाकर भी...
Mar 28, 2026, 20:11 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही सियासी माहौल भी गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया 'देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध, 7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद! उप्र के बाक़ी हवाई अड्डों का क्या हाल है ‘घास हटवाकर’ ये भी तो देख लिया जाए।
‘भ्रष्ट प्रबंधन’ पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, भाजपा में अरबों का निर्माण सिर्फ़ अपनों को ठेके बाँटकर, कमाई को बाँटने के लिए होता है. इन्हें न तो कोई हवाई अड्डा चलाना है, न उड़ान योजना में कोई हवाई जहाज़ उड़ाना है, इन्हें तो बस कमाना है।
उनके इस बयान को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से जोड़कर देखा जा रहा है।
पीएम मोदी का सपा पर पलटवार
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 2004 से 2014 तक फाइलों में ही अटकी रही और जब उनकी सरकार बनी, तब जाकर काम आगे बढ़ सका।
पीएम ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान शुरुआती वर्षों में इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ने दिया गया, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद ही जेवर एयरपोर्ट का निर्माण संभव हो पाया।
रैली में हो सकता है बड़ा जवाब
बता दें कि 29 मार्च को नोएडा के दादरी में अखिलेश यादव की एक बड़ी रैली प्रस्तावित है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मंच से सपा अध्यक्ष भाजपा के आरोपों का जोरदार जवाब दे सकते हैं।