मिडिल ईस्ट तनाव पर अखिलेश-राहुल के बयान पर भड़के मंत्री संजय निषाद, बोले - सत्ता में थे तो विदेश नीति...
Mar 7, 2026, 11:41 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति को लेकर देश की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बयान के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि देश सशक्त और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
संजय निषाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अवसर दिया है, लेकिन विपक्ष के कुछ नेता अब सिर्फ बयानबाजी और पोस्टरबाजी तक ही सीमित रह गए हैं।
राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया
मिडिल ईस्ट में ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर तंज कसने पर भी संजय निषाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब ये लोग सत्ता में थे, तब देश की विदेश नीति कमजोर थी और इसी कारण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई।
“भारत बुद्ध का देश है, युद्ध नहीं चाहता”
संजय निषाद ने कहा कि भारत शांति और सद्भाव का समर्थक देश है। उन्होंने कहा, “भारत भगवान बुद्ध की भूमि है और हम युद्ध नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि दुनिया में शांति बनी रहे।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज वैश्विक स्तर पर कई देशों की राजनीति में दबदबा दिख रहा है, लेकिन भारत की स्थिति मजबूत हो रही है। संजय निषाद ने विश्वास जताया कि अगर इसी तरह देश आगे बढ़ता रहा तो भारत एक दिन विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
सीएम योगी के काले चश्मे पर टिप्पणी का जवाब
होली के मौके पर योगी आदित्यनाथ के काले चश्मे को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि काला चश्मा किसी फैशन के लिए नहीं, बल्कि कई बार डॉक्टर की सलाह पर लगाया जाता है।
संजय निषाद ने तंज कसते हुए कहा कि अखाड़े के पहलवान और भाड़े के पहलवान में फर्क होता है और बिना वजह इस तरह की टिप्पणियां करना उचित नहीं है।