Movie prime

बलिया : मुण्डन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, दो किशोरियों समेत चार गंगा में डूबे

 
बलिया : मुण्डन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, दो किशोरियों समेत चार गंगा में डूबे
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : बलिया जिले में रविवार सुबह मुण्डन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर स्नान के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

स्नान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के परिवार के लोग मुण्डन संस्कार के लिए शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते वक्त चार लड़कियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

उन्हें बचाने के प्रयास में आसपास मौजूद लोग नदी में कूद पड़े, लेकिन इस दौरान दो युवक भी डूब गए। हालांकि, चार में से दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

चार लोगों की तलाश जारी

फिलहाल जिन लोगों की तलाश की जा रही है, उनमें:

- हर्षिता चौहान (17)

- नंदिता चौहान (12)

- अरुण चौहान (20)

- अर्जुन चौहान (19)

शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

c

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को भी बुलाया गया है, जो सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहा है और परिजन अपनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।