किसानों के लिए बड़ी राहत! असमय बारिश से नुकसान का होगा फटाफट सर्वे, तुरंत मिलेगा मुआवजा
Apr 8, 2026, 12:44 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
लखनऊ। प्रदेश में असमय बारिश, ओलावृष्टि और कुछ जगहों पर आगजनी से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है।
हर प्रभावित किसान को मिलेगा त्वरित मुआवजा
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि हर प्रभावित किसान और बटाईदार के नुकसान का निष्पक्ष और सटीक आकलन किया जाए। इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग को मिलकर जल्द सर्वे पूरा करने और रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा गया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षतिपूर्ति में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीमा क्लेम और राहत राशि पर फोकस
सीएम योगी ने अधिकारियों को बीमा कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर फसल बीमा दावों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि अधिकारी खुद किसानों से संपर्क कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं।
राज्य आपदा राहत कोष से जिलों को तुरंत धनराशि उपलब्ध कराने और पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
घर क्षतिग्रस्त होने पर मिलेगा आवास
जिन परिवारों के घर इस आपदा में क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर राहत शिविर भी स्थापित किए जाएंगे ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।
24 घंटे में राहत, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
अग्निकांड या अन्य आपदा में जनहानि या पशुहानि की स्थिति में 24 घंटे के भीतर राहत राशि देने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार की प्राथमिकता: हर किसान तक मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में हर किसान, कृषक परिवार और बटाईदार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
सरकार का लक्ष्य है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचे और कोई भी किसान परेशान न हो।