Movie prime

बारिश पर लगा ब्रेक! यूपी में कमजोर पड़ा मानसून,जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 
Weather
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम में बदलाव के संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के तराई और दक्षिणी हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ प्रदेश में बारिश का दौर भी कम होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसूनी ट्रफ लाइन के एक बार फिर उत्तर की ओर खिसकने के संकेत मिल रहे हैं। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को तराई क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। कई इलाकों में धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान और उमस में बढ़ोतरी होने की संभावना है।