Movie prime

वाराणसी, चंदौली समेत कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका

 
Weather
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान के प्रभाव से पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

पूर्वांचल के इन 12 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में रविवार को बारिश हो सकती है। इसमें प्रयागराज, भदोही, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं सोनभद्र और चंदौली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।

सोनभद्र और चंदौली में मौसम का ज्यादा अस
पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। सोनभद्र और चंदौली में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, आजमगढ़, मऊ और देवरिया में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा शुष्क

पूर्वांचल में बारिश की संभावना के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। वहीं लखनऊ और कानपुर में भी फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर भी चेतावनी

मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी है। ऐसे में सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।