Movie prime

सीएम योगी ने गोरखपुर में ली रवि किशन की चुटकी, पूछा- ‘भोज में कितने लोग गए थे?’

 
 CM Yogi बोले – नौ वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा Lucknow, 250 E और CNG कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद और अभिनेता रवि किशन की एक बार फिर चुटकी ली। ग्रीन सिटी रोड के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम योगी ने मंच से मौजूद लोगों से रवि किशन को लेकर सवाल किया, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी का माहौल बन गया।

सीएम योगी ने कहा, “आज सांसद ने कुछ बोला नहीं है।” इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि कितने लोग रवि किशन के भोज में गए थे। सीएम के सवाल पर कई लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि कितने लोगों ने रवि किशन की फिल्म ‘काली बाबा’ देखी है। इस पर भी लोगों ने हाथ उठाकर प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने दोनों सवालों पर मिले जवाब को देखते हुए कहा कि दोनों में बराबरी है।

69.58 करोड़ की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बांध तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 1.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लोकार्पण के बाद सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

ग्रीन सिटी और आसपास के इलाकों को मिलेगी राहत

यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से निकलकर ग्रीन सिटी और पटनिया होते हुए माधोपुर बांध तक जाती है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के बाद ग्रीन सिटी और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन आसान होगा।

इसके अलावा माधोपुर बांध की ओर जाने वाले लोगों को भी एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण भी कराया गया है, जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

इस परियोजना का निर्माण लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-2 की ओर से कराया गया है। सड़क का काम पूरा होने के बाद अब इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है।