Movie prime

CM योगी आज करेंगे गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, 393 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शनिवार को गोरखपुर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri और प्रदेश के खेल मंत्री Giriraj Singh Yadav भी शामिल रहेंगे।

गोरखपुर का यह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। प्रशासन द्वारा ताल नदोर क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। औपचारिक शिलान्यास से पहले ही सरकार की ओर से जारी पहली किस्त 63.39 करोड़ रुपये से काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक करीब 7 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

30 हजार दर्शकों की होगी क्षमता

करीब 46 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। स्टेडियम में कुल 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। मुख्य मैदान में खिलाड़ियों के लिए 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी।

पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में लगभग 14,490-14,490 दर्शक बैठ सकेंगे। वहीं, नॉर्थ पैवेलियन में 208 वीआईपी और 382 मीडियाकर्मियों के बैठने की व्यवस्था होगी। साउथ पैवेलियन में 1708 वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी।

रात में भी होंगे मैच

स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के चार हाई मास्ट लाइट लगाए जाएंगे, जिससे यहां डे-नाइट मुकाबले भी आयोजित किए जा सकेंगे। क्रिकेट मैचों के अलावा यहां बड़े सांस्कृतिक और अन्य राष्ट्रीय आयोजन भी कराए जाएंगे।

कनेक्टिविटी भी होगी शानदार

ताल नदोर स्थित यह स्टेडियम गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे से जुड़ा होगा। यह गोरखपुर एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को आने-जाने में आसानी होगी।

पेट्रोलियम कंपनियां देंगी CSR फंड

स्टेडियम निर्माण के लिए देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियां भी CSR फंड के जरिए सहयोग करेंगी। जानकारी के अनुसार, Indian Oil Corporation 60 करोड़ रुपये, Bharat Petroleum 30 करोड़ रुपये और Hindustan Petroleum 10 करोड़ रुपये की सहायता देंगी। कुल मिलाकर 100 करोड़ रुपये CSR फंड से उपलब्ध कराए जाएंगे।