Movie prime

पत्नी वंशिका संग वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मंगलवार को अपनी पत्नी वंशिका के साथ Vrindavan पहुंचे। यहां दोनों ने प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple )में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी के दर्शन के दौरान कुलदीप और वंशिका काफी देर तक एकटक ठाकुरजी को निहारते रहे। शादी के बाद यह दोनों का दूसरा वृंदावन दौरा था।

दोनों करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर के गार्ड लगातार उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कुलदीप यादव के परिवार की ओर से पहले ही उनके आगमन की सूचना दे दी गई थी। भीड़भाड़ से बचाने के लिए इस जानकारी को गोपनीय रखा गया।

मंदिर पहुंचने पर सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी और लवेश गोस्वामी ने दोनों की विशेष पूजा-अर्चना कराई। उन्हें इत्र अर्पित कर चौखट पूजा करवाई गई। इसके बाद गद्दी पर प्रसाद ग्रहण कराया गया। वृंदावन में करीब एक घंटे रुकने के बाद दोनों कानपुर के लिए रवाना हो गए।

प्रसादी बांसुरी और चरण किए भेंट

मंदिर में पूजा के बाद कुलदीप यादव को प्रसादी बांसुरी, राधा नाम की वॉल हैंगिंग और भगवान के चरण भेंट किए गए। साथ ही उन्हें प्रसादी माला पहनाकर आशीर्वाद दिया गया।

मार्च में हुई थी शादी

Kuldeep Yadav ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से 14 मार्च को मसूरी में शादी की थी। शादी समारोह में Rinku Singh, Tilak Varma और Yuzvendra Chahal समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए थे।

इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया था।

बचपन की दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वंशिका कानपुर के श्याम नगर क्षेत्र की रहने वाली हैं और ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर चुकी हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं।

कुलदीप यादव कानपुर के लाल बंगला इलाके में रहते हैं और दोनों के घरों के बीच महज तीन किलोमीटर की दूरी थी। कुलदीप पहले भी कई बार वृंदावन आ चुके हैं और उन्हें भगवान बांके बिहारी का अनन्य भक्त माना जाता है।

टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कुलदीप

Kuldeep Yadav टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 14 रन देकर एक विकेट लिया था।

31 वर्षीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप अब तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 191 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 22.50 की औसत और 4.84 की इकोनॉमी से 365 विकेट हासिल किए हैं। 9 बार वह एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।