AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव पर भड़की डिंपल यादव, बोली- गद्दार है...
Apr 27, 2026, 12:45 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राघव चड्ढा को “गद्दार” बताते हुए कहा कि जिस पार्टी ने भरोसा करके राज्यसभा भेजा, उसे छोड़ देना विश्वासघात और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
‘यह लोकतंत्र के साथ धोखा’
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राज्यसभा सांसदों को जनता सीधे नहीं चुनती, बल्कि राजनीतिक दल उन पर भरोसा जताकर उन्हें संसद भेजते हैं।
उन्होंने कहा, “जिस पार्टी की वजह से आप राज्यसभा सांसद बने, उसी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाना विश्वासघात है। यह लोकतंत्र और राजनीतिक नैतिकता को कमजोर करता है।”
‘गद्दारी के बराबर’
डिंपल यादव ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा, “आप जनता के बीच जाकर चुनाव नहीं जीते थे। पार्टी ने आप पर भरोसा किया और आपको संसद तक पहुंचाया। ऐसे में पार्टी छोड़ना गद्दारी के बराबर है।”
उन्होंने इससे पहले मैनपुरी में भी राघव चड्ढा को लेकर इसी तरह की टिप्पणी की थी।
BJP में शामिल हुए AAP के कई सांसद
दरअसल, राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।
उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजिंदर गुप्ता के नाम भी सामने आए।
AAP पर लगाए थे आरोप
राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ते समय कहा था कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब ईमानदार कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं देती।
उन्होंने यह भी कहा था कि नियमों के तहत पार्टी छोड़ने की जानकारी सदन के सभापति को दे दी गई है।