सीएम योगी की मां पर विवादित बयान देने वाले मौलाना के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
क्या है पूरा मामला
दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों और लोगों ने इसे मुख्यमंत्री की मां का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध जताया। सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
कई संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बीजेपी से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। छात्रों और युवाओं ने भी इस बयान के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
लखनऊ में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
विवाद बढ़ने के बाद राजधानी लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शहर के हजरतगंज इलाके में कई जगह विरोध स्वरूप होर्डिंग लगाए गए, जिन पर लिखा था— “योगी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज।”
7 मार्च को अटल चौक पर युवाओं ने एकत्र होकर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और मौलाना का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
