Movie prime

अखिलेश से लेकर सतुआ बाबा तक...योगी सरकार में इन 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट, जानिए कौन-कौन शामिल

 
cm
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच शासन और सुरक्षा एजेंसियों ने प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। सुरक्षा के लिहाज से राज्य के 52 वरिष्ठ नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक नाम शामिल हैं।

सुरक्षा सूची में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, न्यायाधीश, पूर्व पुलिस अधिकारी और धार्मिक हस्तियों को भी शामिल किया गया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेबी रानी मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, सुरेश कुमार खन्ना, दयाशंकर सिंह और बलदेव सिंह औलख को एक-एक बुलेटप्रूफ जैकेट आवंटित की गई है।

इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा अपर्णा बिष्ट यादव का नाम भी सूची में शामिल बताया गया है। वहीं विनय कटियार, सुधीर अग्रवाल, सतीश चंद्र मिश्रा, संगीत सिंह सोम, डॉ. महेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, विशाल सिंह चंचल, अदिति सिंह, स्वामी सच्चिदानंद हरिसाक्षी, डॉ. राजेश्वर सिंह और फागू चौहान को भी सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं।

धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से संतोष दास यानी सतुआ बाबा, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, आशीष कुमार सिंह (आशु) और सैयद आसिफ इब्राहिम जैसे नाम भी इस सूची में बताए गए हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, नरेश अग्रवाल, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, कलराज मिश्र, बृजलाल, राजवीर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, पूजा पाल, फतेह बहादुर सिंह, रविंद्र नाथ शुक्ला (रवि किशन), विधायक पंकज सिंह और पूर्व DGP प्रशांत कुमार समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।

दो चरणों में बांटी गईं जैकेट

सुरक्षा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इन बुलेटप्रूफ जैकेट को आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। नेताओं को जैकेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई। पहले चरण में सबसे अधिक खतरा माने जाने वाले आठ वरिष्ठ नेताओं को जैकेट उपलब्ध कराई गईं। इसके बाद दूसरे चरण में 44 अन्य नेताओं को सुरक्षा जैकेट दी गईं।

चुनावी माहौल के बीच सुरक्षा पर जोर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। चुनावी तैयारियों के साथ ही राजनीतिक दलों की जनसभाएं, रैलियां और संगठनात्मक गतिविधियां भी आने वाले समय में तेज होने की संभावना है। ऐसे में बड़े नेताओं की सुरक्षा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम चुनौती रहेगी। इसी को देखते हुए संवेदनशील माने जाने वाले नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।