Movie prime

Ghazipur : ईंट भट्ठे में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत

 
Ghazipur : ईंट भट्ठे में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Ghazipur : शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोरारी गांव स्थित आर.के. ईंट उद्योग में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। महज 5 साल की मासूम बच्ची की मौत ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर हो गई। हादसे के बाद पूरे ईंट भट्ठे और गांव में मातम छा गया है।

लापरवाह ड्राइवर बना मासूम की मौत का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर चलाने वाले ड्राइवर ने लापरवाही से ट्रॉली पीछे ली, और बच्ची उसके नीचे आ गई। हादसा इतना भयानक था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Ghazipur : जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिम्मेदार कौन? भट्ठा मालिक या चालक?

घटना के बाद भट्ठा मालिक रमेश कुशवाहा और लापरवाह ड्राइवर दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिना किसी सुरक्षा मानकों के चल रहे ईंट भट्ठों में मजदूरों के साथ-साथ उनके बच्चों की सुरक्षा भी गंभीर खतरे में है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता पर भी नाराजगी जताई, क्योंकि हादसे के बाद समय पर कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।