Movie prime

गाजीपुर: प्रेमी संग तीन बच्चों को लेकर फरार हुई पत्नी, पति ने दर्ज कराई FIR
 

 
 गाजीपुर: प्रेमी संग तीन बच्चों को लेकर फरार हुई पत्नी, पति ने दर्ज कराई FIR
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

गाजीपुर I गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी तीन बच्चों को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुहवल थाना प्रभारी कमलेश कुमार के अनुसार, पीड़ित युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 मई 2012 को गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। युवक का आरोप है कि पिछले करीब छह वर्षों से उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

पीड़ित के मुताबिक, 20 जून को वह रोज की तरह काम पर गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी घर में रखे जेवर, कपड़े और तीनों बच्चों को लेकर कथित प्रेमी के साथ चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसने अपने ससुर से फोन पर संपर्क कर पत्नी के बारे में पूछताछ की, लेकिन आरोप है कि ससुर ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहेगी और दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।