Movie prime

पत्नी को कॅाल कर बोला, IPL में ‘सबकुछ हार गया...फिर 11वीं मंजिल से प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई छलांग

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
लखनऊ में IPL मैच में सट्टा लगाने के कारण एक 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रबल जैन के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर अपार्टमेंट की है।

बताया जा रहा है कि Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Giants के मैच में प्रबल ने लाखों रुपये हार दिए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर रोते हुए कहा कि वह सबकुछ हार चुके हैं।

फोन पर रोते हुए पत्नी से की आखिरी बात

पत्नी शिवानी ने पुलिस को बताया कि प्रबल लगातार IPL मैच देखते थे और सट्टेबाजी में भी शामिल थे। गुरुवार रात उन्होंने फोन कर कहा कि वह बहुत बड़ी रकम हार गए हैं। पत्नी उन्हें समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन कुछ देर बाद फोन कट गया। इसी दौरान प्रबल ने अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

गिरने की आवाज सुनकर दौड़े लोग

घटना के समय सोसाइटी में लोग टहल रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो प्रबल खून से लथपथ पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके से मिला सुसाइड नोट

गुडंबा थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें प्रबल ने IPL मैच में भारी रकम हारने की बात लिखी है। साथ ही पत्नी और परिवार से माफी भी मांगी है।
अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

8 महीने पहले की थी लव मैरिज

प्रबल मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी शिवानी बोकारो की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी और करीब 8 महीने पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

सेशन बेटिंग में गंवाई बड़ी रकम

पुलिस के मुताबिक, प्रबल IPL में “सेशन बेटिंग” करता था, जिसमें हर ओवर और रन
पर दांव लगाया जाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से भारी नुकसान झेल रहा था।