Movie prime

होटल में युवती संग रंगरलिया मना रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर...

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना मेपल ट्री ओमैक्स मिनी होटल की बताई जा रही है।

दरवाजा खुलते ही हुआ बवाल

महिला के अनुसार, वह अपने पति पर पहले से शक कर रही थी। जैसे ही उसे सूचना मिली कि उसका पति एक लड़की के साथ होटल में है, वह कुछ महिलाओं और एक वकील के साथ मौके पर पहुंच गई।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब कमरा खुला, तो अंदर का नजारा देखकर महिला भड़क उठी। कमरे में मौजूद लड़की जल्दबाजी में कपड़े पहन रही थी। यह देखते ही महिला ने गुस्से में आकर दोनों पर हमला करने की कोशिश की।

मारपीट और गाली-गलौज

इस दौरान पति ने बीच-बचाव करते हुए पत्नी को रोकने की कोशिश की, लेकिन तीनों के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। महिला ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।

आरोप है कि पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी और उसकी मां के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला जमीन पर गिर गई। वहीं, मौके का फायदा उठाकर लड़की कमरे से फरार हो गई।

सोने का ब्रेसलेट लेकर भागने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि भागते समय लड़की उसका सोने का ब्रेसलेट भी लेकर चली गई। इसके बाद पति भी होटल छोड़कर फरार हो गया।

शादी के बाद बदला व्यवहार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2022 को लव मैरिज के तौर पर हुई थी। नवंबर 2025 में बेटी के जन्म के बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा, जिससे उसे शक हुआ कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है।

पुलिस कर रही जांच

इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।