Movie prime

पेपर दूंगा, बस वापस आ जाओ…लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा को फंसाने और पेपर लीक का आरोप! ऑडियो वायरल

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
लखनऊ यूनिवर्सिटी (University of Lucknow) के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर Dr. Paramjeet Singh पर बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा से आपत्तिजनक बातचीत करने और परीक्षा का पेपर लीक करने का दावा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में सामने आए ऑडियो क्लिप्स के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है।

ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा को “डार्लिंग” कहकर संबोधित करते हुए छुट्टी से जल्दी लौटने का दबाव बना रहे हैं। वह कहते सुनाई दे रहे हैं, “तुम्हारे लिए दोनों पेपर आउट कर लिए हैं। एग्जाम से पहले आ जाओ, यहां पेपर दे देंगे।”

छात्रा बोली- मुझे फिर से मोलेस्ट करना चाहते हैं

फोन कटने के बाद छात्रा ऑडियो में कहती सुनाई देती है, “ये मुझे बुला रहे हैं। मुझे पेपर नहीं चाहिए। ये मुझे दोबारा मोलेस्ट करना चाहते हैं।”

एक अन्य ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से कहते हैं, “मैं तुम पर फिदा हूं… मुझे डिच मत करना प्लीज।” बातचीत में वह एमएससी, पीएचडी और यहां तक कि विदेशी विश्वविद्यालयों में अवसर दिलाने का भी दावा करते सुनाई दे रहे हैं।

पेपर लीक करने का दावा

आरोपी प्रोफेसर ने बातचीत में कोर और इलेक्टिव दोनों विषयों के पेपर “आउट” करने की बात कही। ऑडियो में “Immuno Genetics” और “Genomics” विषयों का भी जिक्र है। छात्रा लगातार मिलने से इनकार करती सुनाई देती है, जबकि प्रोफेसर उस पर मिलने का दबाव बनाते रहते हैं।

यूनिवर्सिटी ने शुरू की जांच

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता Prof. Mukul Srivastava ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जूलॉजी विभाग की हेड Prof. Amita Kanojia ने कहा कि उन्होंने भी ऑडियो सुना है और आवाज आरोपी प्रोफेसर की ही लग रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत

यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर Prof. Rakesh Dwivedi ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक की ओर से Hasanganj Police Station में FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दी गई है। साथ ही विशाखा कमेटी के तहत गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में कहा गया है कि 14 और 15 मई 2026 की रात प्रोफेसर और छात्रा के बीच हुई बातचीत की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें प्रोफेसर ने अनुचित प्रस्ताव देने के साथ परीक्षा के पेपर लीक करने की बात कही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा के खिलाफ गंभीर मामला बताया है।