Movie prime

लखनऊ में भाजपा नेताओं की 'मैंगो पार्टी', CM योगी संग चारपाई पर बैठकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिया आम का स्वाद

.....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ उन्होंने अनौपचारिक माहौल में आम का स्वाद लिया। चारपाई पर बैठकर नेताओं की यह 'मैंगो पार्टी' चर्चा का विषय बनी रही।

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं के बीच सहज बातचीत और सौहार्दपूर्ण माहौल को संगठन और सरकार के शीर्ष नेतृत्व के बेहतर समन्वय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस

लखनऊ दौरे के दौरान नितिन नवीन ने एनडीए सहयोगी दलों, वरिष्ठ नेताओं, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ भी बैठकें और संवाद किए। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं और यह दौरा उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

 '2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार'

नितिन नवीन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के सहयोगी दल उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' अभियान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष जातीय राजनीति और झूठे वादों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता अब इन रणनीतियों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे पांच साल बूथ स्तर तक जनता के बीच रहकर काम करता है, जबकि विपक्ष केवल चुनाव के समय सक्रिय दिखाई देता है।