Movie prime

Jaunpur : सिम लेने गई 19 साल की युवती लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, तलाश में जुटी पुलिस

 
Jaunpur : सिम लेने गई 19 साल की युवती लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, तलाश में जुटी पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Jaunpur : जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मुडैला गांव से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। युवती 18 जून की सुबह सिम कार्ड लेने पास के जपटापुर बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी।

Jaunpur: जिला अस्पताल में किन्नरों का हंगामा, डॉक्टरों पर हमला; 45 मिनट तक मचा हाईवोल्टेज ड्रामा

परिजनों ने बताया कि युवती का मोबाइल काफी समय से बंद था, इसलिए वह नया सिम लेने बाजार गई थी। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन किसी भी रिश्तेदार या जान-पहचान वालों के यहां से कोई जानकारी नहीं मिली।

Jaunpur: जौनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 4 यात्रियों की मौत, 15 घायल

युवती की मां ने चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें डर है कि कहीं बेटी किसी के बहकावे में न आ गई हो या उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।

परिवार ने इस संबंध में सरायख्वाजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की मदद से युवती का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजन भी अपनी बेटी की सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं।