Movie prime

Kanpur Fire : छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Kanpur Fire : कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर इलाके में रविवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक छह मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग (Kanpur Fire) भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन मासूम बेटियां शामिल हैं। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Kanpur Fire : हादसे के वक्त पूरा परिवार फंसा रह गया

रविवार रात करीब 8 बजे लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे के दो मंजिलों पर जूते-चप्पलों का कारखाना चल रहा था, जबकि तीसरी और चौथी मंजिल पर परिवार निवास करता था। आग इतनी तेज़ी से फैली कि दानिश, उनकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला।

दमकल और SDRF ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से SDRF की टीम भी देर रात करीब 1:30 बजे पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। आसपास की इमारतों को एहतियातन खाली कराया गया। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक पांच जिंदगियां जलकर खत्म हो चुकी थीं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी, जो संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरे भवन को घेर लिया और लपटें ऊपरी मंजिलों तक जा पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ऊंची-ऊंची आग की लपटें दूर से भी साफ नजर आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

इलाके में पसरा मातम, प्रशासन अलर्ट पर

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।