Movie prime

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

 
Pcs
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने गुरुवार देर रात 14 PCS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस बदलाव के तहत कई जिलों में अपर जिलाधिकारी (ADM) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं, प्रयागराज नगर निगम और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भी नई तैनाती की गई है।

तबादला सूची के मुताबिक, झांसी के ADM (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ के ADM (प्रशासन) संजय चावला को झांसी भेजा गया है। रायबरेली के ADM (प्रशासन) सिद्धार्थ को आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोंडा में SDM रहे अशोक कुमार गुप्ता को रायबरेली का ADM (प्रशासन) बनाया गया है।

लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात विकास सिंह को SDM गोंडा बनाया गया है। प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में ADM (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उन्नाव के SDM देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सिद्धार्थनगर के ADM (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। इटावा के ADM (न्यायिक) संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का ADM (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। जालौन में SDM रहे मनोज प्रकाश को इटावा का ADM (न्यायिक) बनाया गया है।

इसके अलावा, लखनऊ में SDM के पद पर तैनात अंकित शुक्ला को कानपुर देहात का ADM (प्रशासन) बनाया गया है। आजमगढ़ के ADM (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में ADM (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज के SDM आत्म प्रकाश श्रीवास्तव को सहारनपुर का ADM (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।

वहीं, लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

शासन के इस फेरबदल के तहत प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी कार्यालयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।